जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) शहर के ख्यातनाम शिल्पकार चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ ने मेवाड़ के पूर्व राज परिवार सदस्य स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि स्व. मेवाड़ सदैव कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देते थे।
चित्तौड़ा ने बताया कि वर्ष 2003 में श्री मेवाड़ ने उनके द्वारा बनाई मेवाड़ के इतिहास पर आधारित कृति का विमोचन कर उनके प्रोत्साहन स्वरूप सराहना पत्र दिया था। चित्तौड़ा ने यह पत्र और उनके हस्ताक्षरित कृति के साथ उनसे जुड़ी विविध स्मृतियों का संग्रह करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की है।
चित्तौडा ने कहा कि उदयपुर को कला संस्कृति एवं पर्यटन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान देने वाले श्री मेवाड़ का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





