शक्तिवंदन में नर्मदा इंदौरिया से अहिल्याबाई का वृतांत सुन तालियों से गूंज उठा जेकेके

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किया जा रहा तीन दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। "चेंजमेकर द रियल वुमन" सत्र के अंतर्गत आरटीडीसी एमडी सुषमा अरोड़ा, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रुक्मणी रियाड, स्क्वाड्रन लीडर विभूति मंगल ने भाग लिया और अपनी बात मजबूती के साथ रखी। यह सत्र इतना शानदार था कि जिसने हर महिला को स्वयं से जोड़ लिया। आयुक्त रुक्मणी रियाड ने बताया कि कोई भी कार्य कठिन नहीं है यदि ठान लिया जाए तो वह आसान बन जाता है। साथ ही यदि वर्क लाइफ और फैमिली लाइफ को पर्सनल स्किल और मैनेजमेंट से बैलेंस किया जा सकता है।


आरटीडीसी एमडी सुषमा अरोडा ने कहा कि कोई भी योजना बिना टीम के सफल नहीं हो सकती टीमवर्क बहुत जरूरी होती है, खुद पर भरोसा हो तो हर कार्य सफल होता है, स्क्वाड्रन लीडर विभूति मंगल ने भी अपने अनुभव सुनाए।


दूसरा सत्र देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत पर आधारित था जिसमें पैनलिस्ट के तौर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक नर्मदा इंदौरिया ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत को सुनकर जवाहर कला केंद्र का प्रांगण तालियो से गूंज उठा और हर महिला का चेहरा आत्मविश्वास से दमक उठा। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत पर कविता पाठ भी किया । 

युग परिवर्तन की आधारशिला सत्र में पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शताब्दी अवस्थी, किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर पुष्पामाई एवं सूचना जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक नर्मदा इंदौरिया ने भाग लिया और अपने विचार रखें | इसके बाद जूडो एक्सपर्ट रिचा गौड द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। तथा शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments