जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ/जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के केशव नगर स्थित संघ कार्यालय में मंगलवार को बैठक संघ चालक डॉ. नरेंद्र सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में डॉ. सैनी ने बताया कि हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति की बैठक में रूपरेखा तैयार की गई है | इसके अलावा पूर्व में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी के समक्ष रिपोर्ट दी गई और आईपीओ का विवरण प्रस्तुत किया गया |
इस दौरान जिला प्रचारक कृष्णा अवतार ने बताया कि इस वर्ष हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर 29 मार्च को विशाल भगवा रैली व शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
इस दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष रघुवर दयाल पारीक, संयोजक रविंद्र कुमार शर्मा, सहसंयोजक रामकिशोर सैनी, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय यादव, प्रचार प्रमुख हरिनारायण सैनी, सह प्रचार प्रमुख रवि यादव, भानु राजपूत, प्रिंट मीडिया प्रभारी गजानन सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप को जिम्मेदारी सौंपी गई । बैठक में नाना पंडित, कमलेश दून, अजय प्रजापत, गिरिराज शर्मा, राकेश यादव, नीरज पाराशर आदि मौजूद रहे।
धुलंडी पर्व पर खेलेंगे कार्यकर्ता होली :-
समिति संयोजक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 14 मार्च धूलंडी पर्व पर हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सवेरे 9:15 से सुबह 11 बजे तक होली खेली जाएगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





