जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ/जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा रोड स्थित कबीला फोर्ट एंड रेस्टोरेंट में कबिला फाउंडेशन की भव्य लॉन्चिंग हुई । फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक रच्छौया और सदस्यों ने पोस्टर विमोचन, केक काटकर और आतिशबाजी कर विधिवत शुरुआत की।
अध्यक्ष अशोक रच्छौया ने बताया कि कबिला फाउंडेशन पिछले 18 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से समाज सेवा के कार्य कर रहा है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। आगे भी अनवरत समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे |
फाउंडेशन लॉन्चिंग के साथ घोषणा करते हुए बताया कि 14 मार्च को 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए 5 दिवसीय पंच धाम तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, वृन्दावन, मथुरा, गिरिराज जी की यात्रा करवाई जाएगी।
कबिला फाउंडेशन की इस नई शुरुआत से सामाजिक क्षेत्र में और भी अच्छे कार्यों की उम्मीद जगी है, जो आने वाले समय में समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी। लॉन्चिंग समारोह में फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य मनोहर जाजोरिया, त्रिलोक जाजोरिया, भीमराज कुलदीप, रोशन बेनीवाल, गौरीशंकर जलुथरिया भी मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





