जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ/जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के जयपुर रोड राधास्वामी बाग स्थित ए.एन. पब्लिक स्कूल परिसर में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह "संस्कृति-2025" का भव्य समारोह आयोजित हुआ।
संस्थान के कोर्डिनेटर डॉ.के.एल कुमावत ने बताया कि समारोह का सरस्वती वन्दना के साथ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। समारोह में बतोर गेस्ट ऑफ़ ऑनर ए.एन. पब्लिक स्कूल की फ़ाउंडर निर्मला भाटिया, रमेश चंद भाटिया, कर्नल जगदेव सिंह, नगरपरिषद सभापति विष्णु कुमार सैनी, युनाइटेड जाट महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष बी आर भूकर, शिक्षाविद् के.पी सिंह, ओमवीर सिंह, चौमूं थाना अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की । समारोह में लगभग एक दर्जन एलूमिनाई एवं सैकड़ों दादा-दादीयों का भी सम्मान किया गया।

बलबीर सिंह ने कहा, "आज का कार्यकर्म वास्तव में अद्वितीय था। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने मेरा दिल जीत लिया। स्कूल के शिक्षकों और प्रशासन की मेहनत और समर्पण को सलाम करता हूँ।"
संस्थान की चेयरपर्सन डॉक्टर सुमित्रा चौधरी, बलवीर सिंह भामू, प्राचार्य अमरिश कुमार शर्मा ने अतिथियों का फूल माला एवं साफ़ा बंधवाकर सम्मान किया। इस मौक़े पर वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
एलूमिनाई डाॅ निकिता चौधरी मेडिकल ऑफिसर, मिनिस्ट्री ऑफ़ आयुष , डॉ. भूपेंद्र सैनी मेडिकल ऑफिसर,सीएचसी निवाणा, डॉ. नितिन अग्रवाल MBBS, SMS जयपुर, अशोक कुमार JEN, JVVNL, भाविनी भार्गव Deakin university austarlia & author of unheard, अभिषेक चौधरी Ex. Nda, LSE, NUS, harvard यूनिवर्सिटी founder of celebfarn, मनाली चौधरी नेशनल बैडमिंटन चैंपियन, निखिल लांबा नेशनल क्रिकेट प्लेयर, विभांशी जैन सिनियर कांसिटेंट consultant at pwc india,अंतिमा माधानी सीएस ऑल इंडिया टॉपर का सम्मान किया |
इस अवसर पर होली स्नेह मिलन समारोह का भी आयोजन हुआ। भव्य समारोह के सफल आयोजन के लिए अतिथियों ने प्रशंसा व्यक्त की। मंच संचालन आर्ची पारीक ने किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






