म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से हुई भारी तबाही

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

म्यांमार (संस्कार सृजन) म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इसके चलते इमारतें, पुल और बांध तक नष्ट हो गए। म्यांमार में भूकंप की चपेट में आने से 144 लोगों की मौत हो गई। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई। प्रभावित शहरों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनमें भारी तबाही को देखा जा सकता है। म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शुक्रवार शाम टेलीविजन पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कम से कम 144 लोगों की मौत हो चुकी है और 730 अन्य घायल हुए हैं। अभी मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार दोपहर 7.7 तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र म्यांमा के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट था। मुख्य झटके के बाद भी 6.4 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया किया। म्यांमार की सैन्य सरकार ने राजधानी नेपीता और मांडले सहित 6 क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी। हालांकि, देश में लंबे समय से चल रहे हिंसक गृहयुद्ध के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि प्रभावित क्षेत्रों तक सहायता कैसे पहुंच रही है। रेड क्रॉस ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से उनकी टीमों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रेड क्रॉस ने कहा, ‘शुरुआती जमीनी खबरों से संकेत मिल रहा है कि भूकंप से काफी नुकसान हुआ है। मानवीय सहायता को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।’

मलबे में दबे लोगों को ढूंढना बनी चुनौती :-

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत धूल के गुबार के साथ ढहती नजर आ रही है, जबकि वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं। बचावकर्मियों का कहना है कि मलबा अभी भी इतना अस्थिर है कि वे उसके नीचे फंसे लोगों को ढूंढ़ने का प्रयास नहीं कर सकते। बैंकॉक में दूसरे स्थानो पर लोगों को उनकी इमारतों से बाहर निकालने को कहा गया है। उन्हें आगाह किया गया कि और अधिक झटके आने की आशंका के मद्देनजर घरों से बाहर ही रहें। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि दोपहर को यह भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में था। भूकंप के तुरंत बाद अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। चेतावनी सायरन की आवाज पूरे मध्य बैंकॉक में गूंज उठी और सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। इससे शहर की पहले से ही भीड़भाड़ वाली कुछ सड़कें और भी जाम हो गईं। एलिवेटेड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और सबवे को बंद कर दिया गया था।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments