राइका धनोल्टी के छात्रों को डॉ. सोनी ने प्रवेश के लिए किया प्रेरित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

देहरादून (संस्कार सृजन) राजकीय इण्टर कालेज धनोल्टी में पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने छात्रों व शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्य खुशाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में एक बैठक की जिसमे अप्रैल से शुरु होने जा रहे नवीन प्रवेश में छात्र संख्या बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन, जंगलो को आग से बचने पर विचार विमर्श किया गया।


वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं सरकारी विद्यालय | इन विद्यालयों का तभी महत्व है जब इनमें पढ़ने वाले छात्रों की संख्या होगी। इसके लिए गांव के लोगो के साथ हमें एक जन अभियान चलाना होगा। 

डॉ. सोनी ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित छात्र छात्राओं से अपील की अपने गांव व अपने आस पड़ोस के अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश कराने को प्रेरित करें | वही प्रधानाचार्य केएस पुंडीर ने डॉ. सोनी का आभार जताते हुए कहा मिलजुल कर हमें कार्य करना होगा और अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए जागरूक करना होगा। डॉ. सोनी ने हमें व छात्रों को पौधा उपहार में भेंट किये जिन्हें विद्यालय परिसर में लगाया गया।

कार्यक्रम में नवीन भारती, सुंदर सिंह नेगी, डॉ. हरीश डिमरी, सबल थलवाल, पंकज नौटियाल, डीपी सती, राजेन्द्र सिंह बुटोला, सोनिया, प्रीति शर्मा, शिवानी, तनीषा, राजेश रमोला, सुभाष राणा, काजल, सचिन रमोला आदि उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments