जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) लेकसिटी के प्रख्यात जाने माने सूक्ष्म कलाकृतियों एवं पुस्तिकाओं के निर्माता रिकॉर्ड होल्डर डॉ. चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की प्रसिद्ध विभिन्न महिलाओं के योगदान को दर्शाती अनेक सूक्ष्म पुस्तिकाओं को प्रदर्शित किया।
उक्त पुस्तिकाएं इंदिरा गांधी, लक्ष्मी बाई, संत मीरा बाई, सावित्री बाई फूले, लता मंगेशकर, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, बीना काक, वसुंधरा राजे, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं किरण माहेश्वरी पर बनाई गई पुस्तकों का प्रदर्शन किया | जिन पुस्तिकाओं में उनके योगदान को संकलित किया गया है।
इसका प्रदर्शन होम साइंस कॉलेज में सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। कई महिलाओं और पुरुषों ने उनके बारे में जानकारी प्राप्त की ओर प्रदर्शन को देखा। इस अवसर पर सीटीआई कॉलेज की छात्राएं अक्षिता, अमीषा, तनु, मूमल आदि छात्राओं के साथ विभिन्न महिलाएं रंजना, बिंदिया, मंजू और कमलेश मौजूद रही । चित्तौड़ा ने अपनी कृतियों ओर प्रदर्शनी के माध्यम से सभी माताओं बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.