जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के एनएच 52 स्थित नगर परिषद के कचरा डिपो का कचरा खाकर दम तोड़ रहे गोवंश को देखकर आज गौ रक्षक बिफर पड़े और नगर परिषद् प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया |
गौ रक्षक दल अध्यक्ष शेरसिंह कुमावत के नेतृत्व में चारदीवारी और गेट लगवाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी दिलीप सिंह राठोड़ को ज्ञापन सौंपा |
गौ रक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया की नगर परिषद के कचरा डिपो में सैकड़ों गोवंश कचरा -पॉलीथीन खाकर दम तोड़ रहा है | नगरपरिषद प्रशासन को निराश्रित गोवंश को कचरा -पॉलीथिन आदि खाने से रोकने के लिए कचरा डिपो को चारदीवारी से पैक करवाना चाहिये जिससे गोवंश अकाल मौत का ग्रास नहीं बने |
इस दौरान गौ रक्षक गुरू सैनी, राजू फौजी,राजेन्द्र गोस्वामी, रोहित कोठोत्या, मदनलाल काकोडिया, भानू राजपूत, विकास, विक्रम शर्मा,अजय योगी, प्रदीप सैनी, रोशन भैवाल, मनीष गोदारा, इंद्राज बागड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






