जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं/जयपुर (संस्कार सृजन) राज्य सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौमूँ की 9 ग्राम पंचायतो में अटल पथों के निर्माण की स्वीकृति जारी की गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवम् पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया।
विधानसभा क्षेत्र चौमूँ की ग्राम पंचायत उदयपुरिया, सामोद, गोविन्दगढ़, हाड़ौता, जैतपुरा, चीथवाड़ी, अनंतपुरा- जेतपुरा, सिंगोद कलाँ और किशनमानपुरा में अटल पथ की स्वीकृति मिली है। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों में अटल पथो के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली हैं। उन्होंने बतायाकि राज्य द्वारा प्रदेश में गांवों को शहरों, बड़े कस्बों या जिले की मेजर सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार ने अटल पथ बनाने की योजना शुरू की है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





