जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
रतननगर (संस्कार सृजन) कस्बे के वार्ड नं 14 निवासी तथा जयपुर में कार्यरत सीबीआई में विशिष्ट न्यायाधीश रामअवतार सोनी के बेटे एडवोकेट नितिन सोनी को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है।
राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में वकालत कर रहे एडवोकेट नितिन सोनी ने भारत में गिरफ्तारी और हिरासत से संबंधित कानून की प्रभावशीलता पर गहन और विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर अपना शोध पत्र तैयार किया था।
एडवोकेट नितिन सोनी द्वारा PhD पूर्ण करने पर टांटिया विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है | नितिन सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कठिन परिश्रम तथा माता शांति सोनी व पिता राम अवतार सोनी विशिष्ट न्यायाधीश सीबीआई जयपुर एवं गुरुजनों को दिया है |
कस्बे के समाजसेवी राजेन्द्र व्यास, भू अभिलेख निरीक्षक शिवप्रकाश शर्मा, समाजसेवी राजेंद्र हिरावत, पत्रकार व योगाचार्य शंकर कटारिया, पूर्व सैनिक अधिकारी विजय गोठवाल, रामचंद्र सैनी, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश पंवार, प्रोफेसर केसी सोनी आदि गणमान्यजनों ने एडवोकेट नितिन सोनी को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर बधाई दी।
ज्ञात रहे कि नितिन सोनी ने B.Tech. करने के बाद LL.B, LL.M, NET, Diploma in Forensic Science के बाद PhD पूर्ण की हैं |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





