जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम चारणवास आलीसर स्थित स्वीट वोईस मूक बधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं का दल केरल के तिरुवंतपुरम में होने जा रहे राष्ट्रीय जूनियर में सब जूनियर बधिर खेलों में हिस्सा लेने के लिए खिलाडियों एक दल रवाना हुआ।
इस दल में चयनित छात्र-छात्राओं ने जयपुर में आयोजित क्वालीफाई खेलों जिनमें ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो आदि में अपनी योग्यता हासिल की। इस अवसर पर खेल दल के मुख्य कोच प्रदीप सिंह ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी बच्चों ने कड़ी मेहनत की है और इन खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करके पदक प्राप्त करेंगे |
दल को रवाना करते हुए संस्था निदेशक अजीत सिंह ,सह कोच प्रदीप कुमार, सागर मल ,ब्रजराज पटेल, कुमारी तुलसी तथा प्रधानाचार्य भागीरथ सिंह भी उपस्थित रहे । सभी को शुभकामना देते हुए दल को रवाना किया और उम्मीद जताई कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पदक प्राप्त करेंगे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





