जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील के सामोद थाना इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है | सूचना होने पर सामोद थाना अधिकारी नरेश कंवर मय जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया | एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए |
![]() |
| प्रेम चन्द सैनी - मृतक |
शव को चौमूं स्थित उप जिला अस्पताल में की मोर्चरी में रखवाया गया है | परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है | परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं |
वहीं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए घटना की जल्द से जल्द जांच के आदेश दिए |
![]() |
| घटना की जानकारी लेते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा |
जानकारी के अनुसार घटना मोरीजा ग्राम के वार्ड नंबर 1 स्थित सौ बीघावाली,नीमड़ी की है | मृतक प्रेमचंद सैनी अपने दो पुत्रों के साथ सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के पास केन्टीन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था |
| परिजनों से पूछताछ करती पुलिस |
गोविंदगढ़ सीईओ राजेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि अभय कमांड से हमारे पास घर के बाहर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना आई थी | परिजनों के अनुसार प्रॉपर्टी का कोई विवाद था | चार-पांच दिन पहले कोई प्लॉट को बेचा था | उसके पैसे लाने के लिए फागी गए हुए थे | 7 दिन से इस व्यक्ति के मोबाइल पर किसी की बात नहीं हुई थी | कल रात को भी उनके बेटे ने बात करने की कोशिश की थी, उन्होंने फोन नहीं उठाया | पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जा सकता है | एक व्यक्ति को डिटेन किया है | पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है | आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है | दोषी आदमी है वह नहीं बचेगा |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






