एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज ने जीता सबका दिल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा मंगलवार रात जब मुंबई एयरपोर्ट से निकलीं तो पापाराजी ने कुछ बहुत क्यूट सा नोटिस किया। प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है। दरअसल जब प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट से निकलीं तो पहले तो उन्होंने पापाराजी की आवाज सुनी और उनकी तरफ हाथ वेव करने पहुंचीं। इसके बाद उनकी कार की डिक्की में सामान लोड किया गया और एक्ट्रेस बैक सीट पर जा बैठीं। गाड़ी एयरपोर्ट से रवाना हुई और फिर थोड़ा आगे बढ़कर सड़क किनारे रुक गईं।

प्रियंका के इस क्यूट अंदाज ने जीता दिल :-

पापाराजी कुछ समझ पाते उससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने विंडो से हाथ बाहर निकाला और कुछ पैसे उस दिव्यांग भिखारी को दिए जो गाड़ी के पास घुटनों के बल चलकर आया था। प्रिंयका चोपड़ा का यह जेश्चर उनके फैंस को बहुत अच्छा लगा और अब इंटरनेट पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है। एक सोशल मीडया यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया- वह सबसे दयालु इंसान है। वहीं दूसरे ने लिखा- गॉड ब्लेस यू। एक फॉलोअर ने कमेंट किया- वह फिर से मुंबई में है, लेकिन किसी फिल्म का अनाउंसमेंट क्यों नहीं हो रहा।

राजामौली की फिल्म में होंगी एक्ट्रेस :-

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। स्टार डायरेक्टर राजामौली के हर प्रोजेक्ट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। राजामौली की पिछली फिल्म RRR थी जिसने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े। अब देखना होगा कि उनकी अगली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और दर्शक इसे किस हद तक स्वीकार कर पाते हैं।

राजामौली के पिता ने लिखी है कहानी :-

खबर है कि फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में होंगे, हालांकि अभी तक उनका फर्स्ट लुक रिलीज नहीं किया गया है। महेश बाबू की पिछली फिल्म 'गुंटूर कारम' थी। बताया जा रहा है कि यह इंडियाना जोन्स जैसी कोई एक्शन एडवेंचर मूवी हो सकती है। फिल्म की कहानी राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। इसी महीने एक पूजा सेरिमनी करके हैदराबाद में फिल्म को ऑफिशियली लॉन्च किया गया था। हालांकि मेकर्स ने अभी तक प्रोजेक्ट को कोई नाम नहीं दिया है और ना ही महेश बाबू का लुक अनवील किया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments