RSMSSB : 2020 पदों पर राजस्थान पटवारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती (Patwari vacancy) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार पटवारी के 2020 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 1733 पद गैर अनुसूचित जबकि 287 पद अनुसूचित क्षेत्र के हैं। अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 22 फरवरी से 23 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि भी 23 मार्च है। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 11 मई को होगी। राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) ग्रेजुएशन लेवल पास कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए पात्र होंगे।

आयु सीमा :-

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।

आरक्षित वर्गों को छूट :-

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष : 5 साल की छूट दी जाएगी।

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला : 10 साल की छूट दी जाएगी।

सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिला : 5 साल की छूट दी जाएगी।

योग्यता :-

- सीईटी स्नातक में पास हो।

- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।

- साथ ही NIELIT O Level परीक्षा/COPA/कंप्यूटर साइंस में डिग्री या डिप्लोमा/कंप्यूटर एप्लिकेशन/RS-CIT/इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत योग्यता डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया :-

सीईटी स्नातक पात्रता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

एग्जाम पैटर्न :-

परीक्षा में प्रश्न पत्र 3 घंटे का और 300 अंकों का होगा। 150 सवाल होंगे। गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी।

आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव :-

इस बार पटवारी भर्ती आवेदन के नियमों व दिशानिर्देशों में कुछ संशोधन किए गए हैं इसलिए फॉर्म भरने से पहले दिशानिर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें ताकि कोई गलती ना हो । इन दिशानिर्देशों में नोटिफिकेशन में लाल रंग में हाईलाइट किया गया है। जैसे कुछ मुख्य इस प्रकार हैं -

1 ऑनलाइन आवेदन की शैक्षणिक योग्यता के सेक्शन में शैक्षणिक योग्यता स्नातक व कंप्यूटर योग्यता पर डॉक्यूमेंट अपलोड किए जाने जरूरी हैं। यदि आप द्वारा जरूरी शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की जा चुकी है तो अंतिम वर्ष की अंकतालिका या डिग्री या डिप्लोमा या प्रमाण पत्र को अपलोड किया जाना है। यदि अभ्यर्थी फाइनल ईयर में जा रहा है तो पिछले वर्ष की अंकतालिका अपलोड करनी है। अस्पष्ट , टेडे मेड़े, ब्लैंक, वाटरमार्क या ऑनलाइन वेबटूल्स का प्रयोग कर सिकोड़े गए डॉक्यूमेंट मान्य नहीं होंगे।

2 आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरते समय दो या अधिक फोटो को मिलाकर मोर्फ फोटो , फोटो से फोटो एडिटर ऐप से किसी प्रकार की छेड़खानी, फोटो की जालसाजी वगैरह करने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी किसी भी स्तर पर रद्द की जा सकेगी।

3. ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरे खेल प्रमाण पत्र की सूचना को ही स्वीकार किया जाएगा। इसके अवाला अन्य खेल प्रमाण पत्र की सूचना को मान्य नहीं किया जाएगा।

4. ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरे दिव्यांग प्रमाण पत्र की सूचना को ही स्वीकार किया जाएगा। इसके अलावा अन्य दिव्यांग प्रमाण पत्र की सूचना को मान्य नहीं किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अपात्र किया जाएगा।

आवेदन शुल्क :- 

सामान्य/ओबीसी अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 600 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं ओबीसी एनसीएल/एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये फीस है।

फॉर्म करेक्शन फीस- 300 रुपये है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments