आलीसर में बाबा भूधरदास के वार्षिक मेले से पहले निकाली कलश यात्रा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम आलीसर बस स्टैंड के पास स्थित बाबा भूधरदास महाराज की तपोस्थली पर 23 फरवरी को होने वाले 50 वें एक दिवसीय वार्षिक मेले व श्रीराम पंचकुंडीय यज्ञ से पहले डीजे के साथ सैकड़ो महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।


मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में ग्रामीणों ओर कार्यकर्ताओं की बैठक कर आयोजित कर अलग-अलग व्यवस्था बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। सरपंच व मेला अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, कार्यवाहक ट्रस्ट अध्यक्ष बलवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष विष्णु दत्त जांगिड़ ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे गांव के मुख्य मार्गों से सैकड़ो महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई ओर रात्रि को भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ । 

रविवार सुबह 8 से 5 बजे तक यज्ञ हवन होगा और श्रीराम पंचकुंडीय यज्ञ की व्यवस्था ओर मेले को लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबा की तपोस्थली, पटवा बाजार, यज्ञ स्थल, बस स्टैंड, मंदिर परिसर व यज्ञ मंडप पर डेकोरेशन, साज सजावट का कार्य जोर-जोर से किया जा रहा है। मेले को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।इस दौरान मेला समिति सदस्य रामलाल यादव, श्रवण बूरा,गोपाल मीणा, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

मेले के दिन पंचायत क्षेत्र के कुएं व बोरिंग रहेंगे बंद :-

मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि 23 फरवरी को मेले के अवसर पर पंचायत क्षेत्र के कृषि कुएं व बोरिंग 50 साल से किसान बंद रखते आए हैं।

रिपोर्ट : भगवान सहाय यादव

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments