जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) गोविन्दगढ़ के ग्राम ढोढसर स्थित पितृ देव लालूजी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित 11वें वार्षिकोत्सव समारोह में गौरक्षक दल अध्यक्ष शेरसिंह कुमावत और गौ रक्षक तुलसीराम डेनवाल का गौ सेवार्थ उत्कृष्ट कार्यों के लिए माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया |
गौरतलब है कि शेरसिंह कुमावत गौ रक्षक दल अध्यक्ष होने के साथ ही पशु क्रूरता निवारण समिति के निर्वाचित सदस्य भी हैं जो 14 वर्षों से निराश्रित गोवंश की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं | अभी हाल ही में राज्य सरकार द्वारा गोवंश हेतु आवारा शब्द को बैन करवाने, नस्ल सुधार व नर गोवंश की दुर्दशा को कम करने हेतु गवर्नमेंट सप्लाई में कृत्रिम गर्भाधान के दौरान फीमेल सीमन अनिवार्य करने की मांग करना, कुएं में गिरे गोवंश को रेस्क्यू करना, सड़क दुर्घटनाों में कमी लाने के लिए 300 से अधिक निराश्रित गोवंश को गौशालाओं का आसरा देने व रिफ्लेक्टिव बेल्ट बांधने की चलाई मुहिम पूरे प्रदेश में चर्चित हुई जिसके लिए शेरसिंह को भारत गौरवरत्न अवार्ड 2024 से भी नवाजा गया था |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




