खादी समिति में अनियमितताओं का बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने लगाया आरोप

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बौंली (संस्कार सृजन) विधायक इंदिरा मीणा ने आरोप लगाया कि मुख्य निवाई रोड पर लगभग 5 बीघा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की बेशकीमती भूमि बौंली खादी ग्रामोदय सहकारी समिति को अलोट की गई है | लेकिन संस्थान के पदाधिकारियो द्वारा मिलीभगत कर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है | सत्र 2013-14 से सत्र 2022-23 तक संस्थान की औसत वार्षिक आय लगभग 5 लाख रुपए दिखाई गई है | वहीं औसत वार्षिक खर्च भी लगभग 5 लाख रुपए ही दिखाया गया है | जबकि संस्थान द्वारा सहकारी समिति परिसर में से लगभग 6000 फीट भूमि रास्ते के लिए कॉलोनाइजर को दी गई | जिसकी धरातलीय कीमत वर्तमान में लगभग 80 लाख रुपए है | लेकिन संस्थान द्वारा नियम विरुद्ध इसका बेचान किया गया और महज 10 लाख रुपए की राशि प्राप्त करना बताया गया | जिसको भी चार दिवारी व अन्य कार्यों की मरम्मत में निवेशित करना बताया गया |

परिसर में से खसरा नंबर 1861 की भूमि बुनकर के लिए आवंटित की गई है | लेकिन नियम विरुद्ध उक्त भूमि पर 11 दुकाने बनाकर उन्हें वाणिज्यिक उपयोग हेतु किराए पर दिया गया है | परिसर में एक हिस्से को निजी विद्यालय संचालित करने हेतु किराए पर दिया गया है | वहीं अंदर का मैदान गोदाम के उपयोग हेतु किराए पर दिया गया है | कुछ भूमि पर कृषि कार्य भी किया जा रहा है |

विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि आवंटित भूमि को बेचने का अधिकार संस्थान के पास नहीं है | इसके बावजूद संस्थान के पदाधिकारियो ने उक्त भूमि को मोटे दामों पर बेच दी और कुछ हिस्सा आय के रूप में दर्शाया | साथ ही बुनकर प्रशिक्षण के लिए बने भवनों में सैकड़ो युवाओं को रोजगार मिल सकता था लेकिन उक्त भूमि पर दुकानें बनाकर किराए पर दिया गया | वर्तमान में संस्थान के मुताबिक किराए की वार्षिक आय रिकॉर्ड 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष है |वहीं पूर्ववर्ती खादी ग्राम उद्योग की आय औसतन 5 लाख रुपए प्रति वर्ष थी | उसके बावजूद किराए की आय में 5 लाख रुपए प्रति वर्ष की वृद्धि होने पर भी बैलेंस शीट में आय और व्यय की राशि समान दिखाई गई है | ऐसे में संस्थान द्वारा भारी अनियमिताएं की जा रही है |

साथ ही आठ दुकानों को प्रति दुकान 10 लाख 50 हजार रूपये पगड़ी वह एक हजार मासिक किराए के रूप में दिया गया है | वही लाखों रुपए का निर्माण कार्य संस्थान के पदाधिकारियो द्वारा किया गया है | जिसमें भी भारी घोटाला माना जा रहा है | विधायक इंदिरा मीणा ने जिला कलेक्टर व एसडीएम को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की | साथ ही विधायक ने कहा कि मामले में उपयुक्त कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments