जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चित्तोड़गढ़ (संस्कार सृजन) शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सम्मेलन में आज द्वितीय दिवस पर प्रदेश कार्यकारिणी का बैठक सत्र सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। सभी संभागों से पधारे प्रदेश कार्य कार्यकारिणी सदस्यों, जिला अध्यक्ष जिला मंत्री, जिला महिला मंत्री का परिचय हुआ।
सत्र में महेंद्र कपूर राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, रमेश चंद्र पुष्करणा अध्यक्ष ,शिक्षक संघ राष्ट्रीय घनश्याम प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान , राज नारायण शर्मा ,संरक्षक, शिक्षक संघ राष्ट्रीय , संपत सिंह सभाध्यक्ष,महेंद्र लखारा महामंत्री शिक्षक संघ राष्ट्रीय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा ने जयपुर में अगस्त माह में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की गत बैठक में लिए गए निर्णयों,वर्ष पर्यन्त चलने वाले श्रद्धेय जयदेव पाठक एवं राजमाता अहिल्याबाई होलकर जन्म जयंती कार्यक्रमों, हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ कार्यक्रम,कर्तव्य बोध दिवस प्रत्येक उप शाखा में मनाया जाने की समीक्षा की एवं उनसे संबंधित अभी तक की समस्त जानकारी सभी जिलाध्यक्ष जिला मंत्री से ली गई। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि हम समाज के अभिन्न अंग है समाज के लोगों, अभिभावकों ,छात्रों के माध्यम से समाज में वर्तमान में चल रहे ज्वलंत विषयों की जानकारी लेने हेतु उपशाखा स्तर पर टोली का निर्माण करने की बात कही।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया की शिक्षक संघ राष्ट्रीय 225000 से अधिक सदस्यता वाला देश का सबसे बड़ा संगठन है उन्होंने संगठन की सदस्यता के साथ-साथ गुणात्मकता पर भी जोर दिया । उन्होंने बताया की प्रदेश सम्मेलन का कार्यक्रम शिक्षक संघ राष्ट्रीय के यूट्यूब चैनल पर 20000 से अधिक लोगों ने देखा एवं 27000 लोगों ने ट्विटर के माध्यम से अपना समर्थन दिया। उन्होंने शिक्षक संघ राष्ट्रीय के एप का निरंतर प्रयोग बढ़ाने पर जोर दिया । उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण, उनकी चिंताएं तथा संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षात्मक जानकारी ली।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने सांवरिया सेठ में हुए इस ऐतिहासिक सम्मेलन के लिए प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री को बहुत-बहुत शुभकामनाएं अभिनंदन किया। उन्होंने पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व की धारणा ,नागरिक अनुशासन और इसके साथ साथ सामाजिक अध्ययन और विमर्श के विषयों को प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने के लिए उपशाखा स्तर पर ठोस कार्य योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन के कार्य विस्तार दृढ़ीकरण, कार्यकर्ता निर्माण एवं विकास के लिए निरंतर प्रवास करने पर बल दिया।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर समारोह सत्र का प्रारंभ मां सरस्वती और मां भारती के चित्रों के समक्ष माल्यार्पण एवं सरस्वती एवं सरस्वती वंदना से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम दक, सहकारिता मंत्री राजस्थान सरकार ,सीपी जोशी सांसद चित्तौड़गढ़, कैलाश सोढ़ानी, कुलगुरु कोटा विश्वविद्यालय, महेंद्र कपूर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, घनश्याम ,प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र लखारा, प्रदेश महामंत्री एवं उदयपुर संभाग के उपाध्यक्ष कैलाश सुथार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि हमारे देश में संपूर्ण समाज में आचार्य देवों भव : का भाव शिक्षकों के प्रति रखा जाता है। उन्होंने बताया कि देश में शिक्षकों के प्रति सम्मान अन्य सभी सेवाओं की अपेक्षा बहुत अधिक होता है क्योंकि शिक्षक एक एक बालक को गढने, आकार देकर, योग्य बनाने का कार्य करता है । उन्होंने कहा शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने सदैव केवल शिक्षकों के अधिकारों ही नहीं बल्कि उनके कर्तव्यों के प्रति भी बहुत ही प्रेरणादाई कार्य किया है । देश की नीति के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने प्रदेश सम्मेलन में पधारे सभी शिक्षकों का अभिनंदन भी किया। उन्होंने कैबिनेट द्वारा आठवे पे कमीशन लागू करने हेतु सभी कर्मचारी शिक्षकों को बधाई दी।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने बताया कि हमारा संगठन राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक, शिक्षक के हित में समाज के ध्येय पर चलने वाला एकमात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन करने में विश्वास नहीं करते बल्कि सम्पूर्ण शिक्षा में आमूल चूल परिवर्तन लाने के लिए संगठन दूर दृष्टि से कार्य करता है ।उन्होंने बताया कि शिक्षक का एक भी आंसू गिरा तो वह प्रलय का कारण बन सकता है । है
कोटा खुला विश्वविद्यालय के कुलगुरु कैलाश चंद्र सोढ़ानी ने कहा स्वतंत्रता का तो आंदोलन ही शिक्षकों के माध्यम से प्रारंभ हुआ। भारत के संपूर्ण विकास के जनक शिक्षक ही हैं। उन्होंने बताया की आधुनिक एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति मिल का पत्थर साबित होगी उसके सफल क्रियान्वयन में शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत आज विश्व की सबसे तेज उभरती हुई अर्थव्यवस्था बन गई है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया एवं इस शिक्षक कुंभ में पधारे सभी शिक्षक बंधुओं का संगठन के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया उन्होंने सभी 33000 संविदा कर्मियों के तीन माह में नियमितीकरण, कंप्यूटर अनुदेशकों के नाम परिवर्तन, स्नान हेतु कुंभ स्नान हेतु अवकाश प्रदान करने ,सभी संवर्गों की पदोन्नति स्थानांतरण की मांग प्रमुखता से उठाई। प्रदेश महिला मंत्री डाॅ. अरुणा शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, संभाग उपाध्यक्ष बसन्त जिन्दल, जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मदन मीणा, जिला मंत्री चौथमल कुमावत ,राम अवतार शर्मा कोषाध्यक्ष, बजरंग दल कुमावत मंत्री, निर्विकार शर्मा,मेघराज शर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, अमित राजोरिया, रामावतार बुनकर, कजोड़ मल कुमावत, रंजू सुरोलिया, सीमा अरोड़ा भागचन्द कुमावत सहित अपार संख्या में उपशाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री सहित अपार संख्या में शिक्षक- शिक्षिकाओं ने प्रदेश सम्मेलन में भाग लिया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.