हिंदी आशु काव्यश्री सम्मान से सम्मानित हुई कवयित्री कविता नामदेव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लुंबिनी (संस्कार सृजन) विश्वभर विविध कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास से विश्व हिंदी दिवस मनाया गया । विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर नेपाल में कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा ऑनलाइन अन्तरराष्ट्रीय हिंदी आशु काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर हिंदी दिवस मनाया गया।

देवनागरी लिपि के सरंक्षण तथा भाषिक मैत्री विकास के उद्देश्य से आयोजित कविता प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत तथा अमेरिका से 478 हिंदी रचनाकारों ने प्रतियोगिता में उपस्थिति दर्ज की थी। जिसमें से उत्कृष्टता के आधार पर 120 रचनाकारों का चयन कर हिंदी आशु काव्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।   

शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल वर्षों से विविध आयोजन करती आई है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - " हिंदी अब मात्र भारत की भाषा नहीं रही है बल्कि इसका विस्तार इतना अधिक हो चुका है कि अब हिंदी भाषा विश्व भाषा बन चुकी है। भाषाओं के बोलने पर विभेद की जरूरत नहीं।  

विश्व हिंदी दिवस पर सभी उत्कृष्ट रचनाकारों को ई प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कविता सबसे प्यारी मेरी हिंदी कविता नामदेव की कविता को सम्मानित किया गया अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साझा काव्य संग्रह सबसे प्यारी मेरी हिंदी में प्रकाशित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु विगत कई वर्षों से भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के विकास कार्य के लिए विभिन्न साहित्यिक तथा सांस्कृतिक कार्य करते आए हैं।

प्रतियोगिता में नजीबाबाद बिजनौर से सहभागी कविता नामदेव ने कहा - " देश विदेश के कवि, लेखक और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करती आई शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल एक अग्रणी संस्था है। यह वर्षों से हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार प्रसार तथा लेखकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करती आई है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments