अपना घर आश्रम उदयपुर में हुआ पिता और पुत्र का मिलन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुर मुझे पूर्ण विश्वास था कि एक दिन मेरा खोया हुआ बेटा मुझे वापस मिलेगा यह कहना था कांतिलाल प्रभु जी के पिता हीरा मीणा का जो अपने खोए हुए बेटे को लेने के लिए अपने भाई लालू राम के साथ बेदला स्थित अपना घर आश्रम आए।

आश्रम सचिव गोपाल कनेरिया ने बताया कि अपना घर आश्रम उदयपुर की रेस्क्यू टीम द्वारा दिनांक 15 - 11 - 2024 को आश्रयहीन अवस्था में कांतिलाल प्रभु जी को लाल बोट चौराहा, बेदला से रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती किया गया उसे समय उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आश्रम में चिकित्सा, सेवा एवं प्रभुजी की कृपा से उनकी मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा।

आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह के द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान प्रभु जी ने अपना गांव खांखल, बताया नेट पर सर्च करने पर गांव खांखल ग्राम पंचायत श्यामपुर तहसील सराडा जिला सलूंबर में निकला। तत्काल श्यामपुर के सरपंच के  मोबाइल नंबर सर्च कर उनसे संपर्क किया गया तथा कांतिलाल के बारे में जानकारी दी गई और फोटो भी भेजा गया। उन्होंने बताया कि यह उनके गांव के ही है। उन्होंने इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी जिस पर कांतिलाल प्रभुजी को लेने उनके पिता हीरा मीणा एवं चाचा लालूराम आज दिनांक 22 जनवरी 2025 आश्रम आए।

पिता हीरा मीणा ने बताया कि कांतिलाल 13.10.2024 से ही घर से लापता है | आसपास ढूंढा पर कहीं नहीं मिला पुलिस में भी गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई। पूरा परिवार चिंतित था कि कांतिलाल को कहां ढूंढे, मिलेगा भी या नहीं? प्रभु की लीला बड़ी विचित्र है तीन माह की खोज के बाद उनको उनके बेटे का पता चला। परिवार को खोया हुआ सदस्य मिल गया परिवार में खुशियों  छा गई। कांतिलाल की पत्नी, पुत्र, पुत्री एवं सभी रिश्तेदार बड़े खुश हैं। 

आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्णकर आश्रम सचिव गोपाल कनेरिया, लायंस क्लब उदयपुर अरावली के अध्यक्ष भूपेंद्र नागौरी  एवं आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह ने कांतिलाल प्रभु जी को तिलक  लगाकर और उपरणा पहनाकर अपने घर के लिए सकुशल विदा किया। इस अवसर सेवा साथी रोहित कुमार, आकाश कुमार एवं सुखदेव भी उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments