गलत तरीके से सांस लेना पड़ सकता है भारी, समस्या से बचने के लिए जान लें सही तरीका

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जिंदा रहने के लिए सांस सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि शरीर का हर अंग ऑक्सीजन पर निर्भर करता है। सांस लेने में ऑक्सीजन को अंदर लेना और फेफड़ों से कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालने की एक लयबद्ध प्रक्रिया है। ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के इस आदान-प्रदान को श्वसन कहा जाता है। बेशक सांस लेना एक नेचुरल एक्शन है लेकिन फिर भी बहुत से लोग गलत तरीके से सांस लेते हैं​। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं ऐसी बुरी सांस लेने की आदतें जिनसे सभी को बचना चाहिए।

मुंह से सांस लेना :-

मुंह से सांस लेने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। रिपोर्ट्सी के अनुसार रात में मुंह से सांस लेने से मुंह सूखना, गले में खराश, सांसों से दुर्गंध और संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में मुंह से सांस लेने से दांतों की समस्याएं, नींद की समस्याएं और यहां तक ​​कि चेहरे की बनावट में भी बदलाव हो सकता हैं। इस आदत को बदलना ही बेहतर है। धीरे-धीरे कोशिश करने से इस आदत को बदला जा सकता है।

ओवर ब्रीदिंग यानी हाइपरवेंटिलेशन :-

हाइपरवेंटिलेशन या बहुत तेजी से और गहरी सांस लेना, ब्लड में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के संतुलन को रोक सकता है। इस असंतुलन से चक्कर आना, हाथ-पांव में झुनझुनी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हो सकते हैं।

सांस रोकना :-

जानबूझकर या अनजाने में अपनी सांस रोकना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सांस रोकने से खून में कार्बन डाइऑक्साइड का लेवल बढ़ सकता है। अगर आप सांस बहुत लंबे समय तक रोकते हैं, तो इससे आपका दिल अनियमित रूप से धड़कना शुरू कर सकता है और आपके किडनी और लिवल में समस्याएं हो सकती हैं।

कैसे लें सांस :-

सांस लेने के दो तरीके हैं, एक में अपने मुंह से और दूसरा अपनी नाक से। जब आप नाक से सांस लेते हैं तो नाक के छिद्र हवा को फिल्टर करते हैं जो मुंह नहीं कर सकता। कभी-कभी कुछ समस्याएं होने पर मुंह से सांस लेना जरूरी होता है, लेकिन आपकी नाक से सांस लेने से कई दिक्कतों से निपट सकते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments