राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के सभागार में आयोजित हुआ युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने रोजगार उत्सव में हजारों युवाओं को नियुक्ति प्रदान की है साथ ही, बेरोजगार युवाओं को करीब 90 हजार भर्तियों की सौगात भी दी है। यह कहना है जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल का।

दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित सम्मेलन में आयोजना विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान आवासन मंडल सहित कई विभागों के नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इससे पहले प्रभारी मंत्री ने जिला विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में राजस्थान सरकार की उपलब्धियों एवं एक साल के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। वहीं समारोह में प्रभारी मंत्री ने जिला- जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू की विकास पुस्तिका के साथ-साथ पंच गौरव का भी विमोचन किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू हुए एवं उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों के साथ सरकार की एक साल की उपलब्धियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

समारोह में विधायक गोपाल शर्मा, जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा, मेयर कुसुम यादव, मेयर सौम्या गुर्जर, जिला प्रभारी सचिव अपर्णा अरोरा, संभागीय आयुक्त रश्मि गुप्ता, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments