जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय रेल में दिनांक 04,05,06 दिसबंर 2024 को हुए ट्रेड यूनियन मान्यता चुनाव के आज परिणाम आये। इन चुनावों में आये परिणामो में पूरे ज़ोन में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने कर्मचारियो के विश्वास को जीतते हुए अपना परचम लहराया ओर उत्तर पश्चिम रेलवे में इतिहास रचा।
इस ट्रेड यूनियन मान्यता चुनाव परिणाम में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन बन कर उभरी। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ को जयपुर मंडल अजमेर मंडल अजमेर वर्कशॉप बीकानेर मंडल में जबदरस्त जीत मिली वही नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन को सिर्फ जोधपुर मंडल जोधपुर वर्कशॉप ओर मुख्यालय में कुछ वोटो से विजय मिली जिसकी वजह से वो अपनी मान्यता बचाने में सफल रहे।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल महामंत्री विनोद मेहता ने सबको सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हमारी एकता परिश्रम और ईमानदारी की जीत है जिसे मैं सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हु। हम हमारे संकल्प के लिए वचनबद्ध है और कर्मचारी हितों के लिए कल से अपना कार्य शुरू कर देंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जयपुर मण्डल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत हमारे कर्मचारियो की है और हम उनके सदा ऋणी रहेंगे। हमारे सभी कर्मचारियो ने अपने पूरे मन से इस चुनाव में कार्य किया है और हमने जो वादे चुनाव में हमारे कर्मचारियो से किये थे उनके लिए हम संकल्पबद्ध रहेंगे। हमने पूरे मन से हमारे सभी कर्मचारियो को साथ लेकर पूरे साल कार्य के लिए संघर्षरत रहते है जिसका यह परिणाम देखने को मिला कि हम अकेले जयपुर मण्डल से 792 वोट से विजय रहे।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के प्रवक्ता अनिल चौधरी ने बोला कि यह चुनाव युवाओं के भविष्य पर निर्भर था हम शुरू से ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चुनाव मैदान में थे और हम आज भी परिणामो के बाद सभी साथीयो से वादा करते है कि पुरानी पेंशन बहाली तक हमारा सँघर्ष जारी रहेगा। हमने इस चुनाव में हमारे द्वारा करवाये गए कर्मचारी हितों के कार्यो के बदले वोट की मांग लेकर चुनावी मैदान में रहे जिसके परिणामस्वरूप हमारे कर्मचारी साथीयो ने हमारे ऊपर पूर्ण विश्वास जता कर उत्तर पश्चिम रेलवे की सबसे बड़ी यूनियन के रूप में हमारे लेकर इतिहास लिख दिया है।
चुनाव परिणाम के दौरान मंडल पदाधिकारी महेश शर्मा मोहन पुनिया प्रवीण सिंह चौहान भरत लाल मीणा राजेश मीना दीपक वर्मा नीलम जाटव मनीष शर्मा अनवर हुसैन प्रमोद डांगी विष्णु चौधरी लोकेश कसाना शाखा पदाधिकारी याकत अली देवेंद्र सिंह चौहान अर्जुन लाल कुमावत बिमला देवी सुमन चौधरी मोनिका बाज्या श्रवण मीना विजय प्रताप सिंह जीताराम चौधरी हरदेव चौधरी राजेश गुर्जर भरत वैष्णव सोहन मीना अशोक मीना बबलू केसी सुधीर उपाध्याय नवनीत गुर्जर प्रवीण शर्मा नीरज मीना प्रकाश पचारिया पूर्ण सिंह शेखावत दिनेश मामोडिया छाजू राम गढ़वाल राजेन्द्र गढ़वाल विकास चौधरी राजपाल सुभाष निठारवाल श्रवण यादव बिजेंद्र सामोता रवि फानन सत्यनारायण पूनिया गुलाब चंद जगदीश चौधरी नरसी मीना राकेश मीना सहित सैकड़ों रेल कर्मियों ने ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे जला कर मिठाई खिला कर खुशी मनाई|
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






