यंग स्टार स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों का पदक जीतने पर किया भव्य स्वागत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) यंग स्टार स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में सात स्वर्ण और चार रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर आने पर भव्य स्वागत किया गया |

यूपी के भदोही जिले में इंटरनेशनल गुजोरिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें 7 दिसंबर को यूपी के खेल मंत्री गिरीश यादव द्वारा इसका उद्घाटन किया गया और 8 दिसंबर को बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता द्वारा इस खेल का समापन किया गया |

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 6 से 8 दिसंबर को इंटरनेशनल गो जु - रियो कराटे चैंपियनशिप 2024 वाराणसी में आयोजित की गई जिसमें मलेशिया, कजाकिस्तान , कुवैत, दुबई,भूटान ,श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश आदि देशों सहित 9 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया |

इस प्रतियोगिता में यंग स्टार स्पोर्ट्स अकादमी के प्रज्ञान श्रेष्ठा, गर्वित कुमार , हार्दिक पचीसिया, तनिषा कांदेला , मोहनाश्री, प्रज्ञान, हार्दिक ने गोल्ड मेडल, प्रांजल श्रेष्ठा, सुनीता कुमारी, हाशवी सैन, गर्वित, प्रांजल ने सिल्वर मेडल ओर लोकेश व जीवन थापा ने ब्रोंज मेडल जीता ।

कुमिते इवेंट में खनक, हर्षित, मानसी, सौम्या, मानवी, हिया, कनक गोल्ड मेडल, कनिष्क, कृष्टिना, हर्षिता, वंश, मिष्ठी,राहित्या सिल्वर मेडल, तनुश्री, मितांश ने ब्रोंज मेडल जीता ।

इंडियन गो जु - रियो कराते डो एसोसिएशन के चीफ रिप्रेजेंटेटिव सिहान नवीन रोजड़े, टीम कोच सेंसेई मंजू धोबी ने बताया कि बच्चों ने नेपाल, भूटान ,बांग्लादेश, मलेशिया आदि देशों के खिलाड़ियों पछाड़कर जीत हासिल कर अपने देश का नाम रोशन किया। पदक जीत पर जयपुर में सभी खिलाड़ियों का मंगलेश्वर ज्ञानेश्वर पुरी महाराज ने स्वागत किया |  

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और सशक्तता अभियान के द्वारा अब तक 500 से अधिक महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित कर चुके मीनगोविंद फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पुरोहित ने बताया कि जिस उम्र में बच्चे पैदल चलना सीखते हैं | इस उम्र में अंजू और मंजू की यंग स्टार स्पोर्ट्स अकादमी के बच्चे कराटे सीख रहे हैं | लैंडमार्क कंप्यूटर स्कूल के डायरेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पूर्व आईएएस अधिकारी एमएल शर्मा भी इस कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments