जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने प्रधानमंत्री भारत सरकार को स्पीड पोस्ट पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू नारकीय जैसा जीवन जी रहे हैं, बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं, हिंदू महिलाओं को उनके घर से उठा लिया जा रहा है, उनके साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। हिंदुओं के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लूट हो रही है, मंदिरों को जलाया जा रहा है।
भारतवर्ष का प्रत्येक हिंदू बांग्लादेश में हो रही इस घटनाओं से चिंतित है | समस्त भारत में बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न व नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन व रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ।
पत्र में बताया कि आप अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारत के प्रधानमंत्री के सामने इस तरह की घटनाएं शोभा नहीं दे रही है। अब समय आ गया है कि आपको तुरंत ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुद्दा उठाना चाहिए कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए, इस समय मानवतावादी मानवीय आवश्यकता जरूरी है। आपसे निवेदन है कि बांग्लादेश में बसे हुए सभी हिंदुओं की रक्षा करने का उचित समाधान निकालकर हमें तथा भारतवासियों को कृतज्ञ करें।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





