जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) प्रकृति पानी पर्यावरण एवं नदियों को संरक्षित करने के क्रम में 4 से 6 दिसंबर तक तीन दिवसीय भारत सरकार के नीति आयोग एवं नमामि गंगे तथा आईआईटी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में इंडिया वाटर इंपैक्ट समिट (IWIS) तथा 2 nd क्लाइमेट इन्वेस्टमेंट एंड टेक्नोलॉजी इंपैक्ट सम्मिट ( CITIS )का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हुआ ।
राजस्थान से पर्यावरणविद् एवं पदयात्री दीप सिंह शेखावत ने सम्मेलन में प्रतिनिधित्व कर पानी पेड़ प्रकृति बचाओ (जहर मुक्ति आंदोलन) का संदेश दिया । कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने किया ।
तीन दिवसीय समिट में आईआईटी कानपुर, आईआईटी रायपुर, आईआईटी गांधीनगर आईआईटी इंदौर, नीरी, NIT कालीकट,IISC बेंगलुरु तथा नमामि गंगे, गोदावरी, कृष्णा , कावेरी,महानदी के विशेषज्ञ , भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, अनेक सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष सहित देशभर से नामचीन एवं प्रतिष्ठित संस्थानों के विषय विशेषज्ञों ने प्रकृति पानी पर्यावरण संरक्षण एवं बढ़ते हुए क्लाइमेट चेंज , ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण एवं प्रदूषित जल समस्या के बारे में समझाया । पानी पेड़ प्रकृति बचाओ (जहर मुक्ति आंदोलन) नंगे पांव गांव गांव पदयात्रा संयोजक दीप सिंह शेखावत ने जीवन , जल, जलवायु एवं जहान के जहर को खत्म करने हेतु प्रकृति पानी पर्यावरण बचाने का संदेश दिया ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





