विकसित भारत क्विज के बैनर व पोस्टर का हुआ विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता के बैनर एवं पोस्टर्स का परिसर में विमोचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प, राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया तथा युवा नेतृत्व की भूमिका से जोड़ते हुए उनमें जागरूकता और सहभागिता की भावना विकसित करना रहा। 

महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर सुमन भाटिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कोर कमेटी के सदस्य प्रोफेसर प्रणेता गुप्ता, प्रोफेसर सुधा राठी, प्रोफेसर अनंता माथुर, प्रोफेसर रेणुबाला, प्रोफेसर मानप्रकाश मीणा, प्रोफेसर सूर्यप्रकाश, एबीएसआरएम कॉलेज इकाई के सह सचिव डाॅ. शक्तिसिंह एवं डाॅ. विजय चतुर्वेदी, प्रोफेसर ज्योति अरूण, प्रोफेसर वीणा माथुर, डाॅ. नीलम कृष्णिया एवं डाॅ. रणजीत जगरिया सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ एनएसएस, एनसीसी, रोवर-रेंजर्स तथा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। विद्यार्थियों ने माई भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया तथा सफलतापूर्वक सहभागिता के उपरांत प्रमाणपत्र प्राप्त किए। 

कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर सुमन भाटिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, नवाचार, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक नेतृत्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। 

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को माई भारत पोर्टल तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से संबंधित गतिविधियों में अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक क्विज में भाग लेते हुए विकसित भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जागरूकता का परिचय दिया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ सहभागिता, सहभागिता के साथ नेतृत्व और नेतृत्व के साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments