जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में 4 से 10 दिसंबर तक स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र पुष्कर घाटी अजमेर में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय स्तरीय हिमालय वुडबैज कोर्स में प्रशिक्षण लेने के लिए राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ सलुंबर के सचिव का चयन हुआ है।
सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सी ओ स्काउट ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डल मुख्यालय पर उपाध्याय को मेवाडी परंपरानुसार इकलाई पहनाकर, तिलक लगाकर अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मनमोहन स्वर्णकार ने उपाध्याय को अग्रिम शुभकामनाएं दी। सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सी ओ स्काउट ने हिमालय वुडबैज कोर्स के लिए चयन होना स्काउट गाइड संगठन के लिए गौरव होना बताया। पाण्डे ने उपाध्याय को इस उच्च स्तरीय शिविर के लिए जरूरी टिप्स देते हुए आवश्यक सामग्री और डोक्युमेंट संबंधित जानकारी दी।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





