जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) मौसम विभाग अपने 150वें स्थापना दिवस पर मौसम और जलवायु विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने के लिए मेट ओलंपियाड का आयोजन करेगा। इसमें 8वीं, 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
मौसम विभाग विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है, जो 10 दिसंबर तक होंगे। इस प्रतियोगिता में छात्रों को अपने ज्ञान का परीक्षण करने, आकर्षक चुनौतियों में भाग लेने और मौसम विज्ञान के बारे में जानने का अवसर दिया जाएगा।
मौसम विभाग जयपुर केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मेट ओलंपियाड प्रतियोगिता दो स्टेज पर होगी। स्टेट लेवल पर 14, 15 दिसंबर को एग्जाम और 17 को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके लिए छात्र- छात्राएं https://mausam.imd.gov.in/met- oly/ वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




