जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
शाहपुरा (संस्कार सृजन) कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने राजकीय प्राथमिक विधालय पोखरिया वाली ढाणी ग्राम निवाणा व महात्मा गांधी राजकीय विधालय दायरा के जीर्ण शीर्ण भवनों के नवीनीकरण व जीर्णोद्धार के लिये शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर बजट स्वीकृत करने की माँग की।
गौरतलब है की विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरिया वाली ढाणी ग्राम निवाणा जो कि वर्ष 1982 में शुरू हुआ था, जिसमें 3 कमरें है तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय दायरा जो कि वर्ष 2005 में शुरू हुआ था जिसमें 2 कमरें है, जिसकों वर्ष 2022 में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कमोन्नत किया जा चुका है। उक्त दोनों विद्यालयों के भवन इस कदर बदहाल हो चुके है, कि छत और दीवारें जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच चुकी है। भवनों के जर्जर व जगह-जगह टूटे होने से जहां हादसों की संभावनाएं लगातार बनी रहती है, वही बारिश में भवनों के गिरनें का खतरा बना रहता है। भवन का पलास्टर व छत का मलबा झड़कर गिरनें लगा है तथा दिवारों में जगह-जगह दरारें आ गई है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन भय के सायें में रहते है।
विधायक यादव ने कहा कि विद्यार्थी व शिक्षकों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं व अच्छा वातावरण उपलब्ध नही होने के कारण अध्ययन-अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है, जिसके कारण विद्यालयों के नामांकन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडा है। उक्त दोनों विद्यालय के भवनों के संचालन के पश्चात आज तक विभाग की ओर से नवीनीकरण, जीर्णोद्धार व मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत नही किया गया है। उक्त दोनों विद्यालयों का भवन अध्ययन-अध्यापन कार्य के लिए उपयुक्त नही होने के साथ ही पर्याप्त भी नही है।इसलिए दोनों विद्यालय भवनों के नवीनीकरण/जीर्णोद्धार / मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत करवाये जिससे की शिक्षा के अधिकार कानून की यर्थात स्तर पर पालना हो तथा विद्यार्थी व शिक्षक भय मुक्त वातावरण में अध्ययन-अध्यापन का कार्य कर सके।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





