जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मकराना (संस्कार सृजन) माली सैनी समाज सामूहिक विवाह समिति छः गाँव मकराना, परबतसर,बोरावड़, बिदियाद, बड़ू, कालवा मुख्यालय परबतसर के तत्वावधान में फूलरिया दूज एक मार्च 2025 को बड़ू में आयोजित होने वाले माली सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु बैठक ग्राम बडू मे रविवार को समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंगोदिया अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।
बैठक में समिति के सभी छः गाँव अध्यक्षगण,समाज बंधु, पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, युवा मंडल, महिला मंडल, सदस्य सहित सभी समाज बंधु भाग लेंगें। बैठक में विभिन्न आवश्यक कार्यक्रम हेतु चर्चा एवं प्रस्ताव पारित होने है, इस हेतु सभी को आमंत्रित किया गया है।
समिति महासचिव मनोज सैनी (कच्छावा) ने जानकारी देते हुए बताया है कि सम्मेलन में सामूहिक विवाह हेतु समाज के विवाह योग्य जोड़ों का पंजीयन प्रारम्भ हो चुका है | प्रत्येक दिन ग्राम बड़ू में इच्छुक जोड़े वर 21 वर्ष व वधु 18 वर्ष आवश्यक कागजात मूलनिवास,मान्य जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,वधु बैंक खाता,जनाधार,राशन कार्ड, साफ फोटो आदि के साथ आवेदन कर शामिल हो सकेंगे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





