जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
शाहपुरा(संस्कार सृजन) पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर देश में गहरा शोक है। शाहपुरा कांग्रेस में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शाहपुरा कस्बे के डाक बंगला परिसर में उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और देश के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश बेहद दु:खी है। हम कांग्रेसजन उनके परिवार एवं प्रियजन और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
विधायक यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह न केवल भारत के एक प्रखर अर्थशास्त्री और नीतिशास्त्र के जनक थे, बल्कि वे देश के विकास में अपने अद्वितीय योगदान के लिए ओर भारत में आर्थिक सुधारों, विभिन्न लोक-कल्याणकारी नीतियों और सार्वजनिक जीवन में अपनी साधुता व शुचिता के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। डॉ. मनमोहन सिंह जी का योगदान भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए मील का पत्थर है। उन्होंने अपने कार्यकाल में न केवल भारत की वैश्विक छवि को सुदृढ़ किया, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाया। हम उनके अद्वितीय योगदान के लिए सदा कृतज्ञ रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी ने कहा कि हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। डॉ. मनमोहन सिंह साधारण पृष्ठभूमि से आते थे। बावजूद उन्होंने देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया। प्रदेश सचिव प्रवीण व्यास, प्रधान शर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सभी ने 2 मिनट का मौन रखा।
इस दौरान मंजू शर्मा प्रधान, प्रवीण व्यास पीसीसी सचिव,ब्लाक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी, मुकेश गुर्जर, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी, सतीश धेधड, रामेश्वर गोरेटा,अर्जुन मोहनपूरीया,अलादीन ख़ान, मुकेश खुड़ानिया ,राजेन्द्र पलसानिया, जितेंद्र शर्मा,कमल कुमावत विनोद अग्रवाल बनवारी मीणा,महेंद्र चौधरी पूर्व ज़िला पार्षद, सरपंच धर्मसिंह, रवि, उपचेयरमैन राजेंद्र सारण,पार्षद विपिन बिहारी गुप्ता, घनश्याम सैनी,पार्षद प्रतिनिधि रामावतार, प्रह्लाद, अर्जुन, रामस्वरूप, पूर्व पार्षद हनुमान सैनी, जगदीश सोनी, भैरूमीणा, गोपाल, गजाननद, किशोर सिंह , मूलचन्द, चन्द्रभान पलसानिया, श्रीराम गुर्जर, बद्री, निहाल, इमरान, विक्की, ओमप्रकाश सारण दुर्गाप्रसाद शर्मा, उमराव धानका छुट्टन खान शशिकांत बेनीवाल कैलाश गुर्जर अर्जुन सामोता सुनील ढबास धर्मेन्द्र बुनकर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.