जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) स्व. मनमोहन कुमावत की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मन फाउंडेशन द्वारा रेनवाल रोड स्थित रजवाड़ा मैरिज गार्डन में बुधवार, 11 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा होंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. जितेंद्र कुमावत ने बताया की रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





