जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सामोद स्थित खेड़ापति बालाजी आश्रम में कांग्रेस पार्टी का 10 दिवसीय सर्वोदय संगम शिविर का समापन हुआ | इसमें सभी प्रतिभागियों का साफा पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया | शिविर की व्यवस्था में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का कंबल ओढाकर सम्मान किया गया |
शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रशिक्षक सचिन राव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए आव्हान किया | शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिषेक सैनी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रशिक्षक कमल सिंह यादव और पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शंकर लाल चतुर्वेदी को कंबल ओढाकर सम्मानित किया गया | शिविर में विमल भाटी और मुकेश मरलेचा ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





