जागृति संस्थान के सिलाई प्रशिक्षण का हुआ समापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार सृजन) जागृति संस्थान विराटनगर द्वारा "सीमांत महिलाओं के लिए जीवनकौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम "के अंतर्गत 30 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण शाहपुरा,जयपुर में जनवरी 2024 से शुरू किया गया था इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण कार्यकाल पूरा करने के बाद आज उन्हें सिलाई मशीनों के साथ प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया |

समापन कार्यक्रम में महिलाओं से जाना गया कि उन्हें सिलाई में क्या-क्या बनाने आ गए व दक्षता कहां तक हासिल की, तब महिलाओं ने बताया कि हम आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों से आती है और हमने घर,समाज की चार दिवारी से बाहर निकलकर प्रशिक्षण प्राप्त किया है | आज हम सलवार सूट,ब्लाउज, घाघरा,राजस्थानी पोशाक, कुर्ता- पजामा, बच्चों के कपड़े इत्यादि सिलाई कर लेते हैं | इसमें चार-पांच महिलाओं ने खुद का व्यवसाय भी शुरू कर दिया है |

महिलाओं द्वारा निर्मित बनाए गए कपड़ों पर फैशन शो (रैंप वॉक) भी आयोजित किया गया जिसमें अलट्रीमैट्रिक की प्रभाव टीम की ज्योति चौधरी, अरुणकुमार ,सुनिधि ने भी पोशाक पहनकर प्रशिक्षणार्थी महिलाओं के साथ  रैंप वॉक किया | प्रशिक्षणार्थी महिलाओं से मशीनों के औजारों की प्रदर्शनी के द्वारा भी औजारों का नाम महिलाओं से पूछा गया | सभी ने औजारों के नाम व काम बताएं | महिलाओं द्वारा निर्मित पौशाको की प्रदर्शनी से भी आगंतुकों ने पौशाकों की खरीदारी की |

अलट्रीमैट्रिक की प्रभाव टीम द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार कर रही महिलाओं के घरों व दुकानों का भ्रमण कर जाना कि उनकी आर्थिक स्थिति में अब सुधार आने लगा है और वे स्वरोजगार कर घर, दुकान पर सिलाई कर बच्चों का पालन पोषण सुदृढ़ तरीके से कर रही है | समाज में अपनी पहचान बना रही है |

जागृति संस्थान के सचिव मालीराम सैनी ने संस्थान की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी के साथ अलट्रीमैट्रिक के प्रभाव टीम व संस्थान के समर्पित कार्यकर्ता दिनेश,रामचंद्र जांगिड़ ,मनीष मिटावा व प्रशिक्षणार्थी महिलाओं का आभार जताया कि आप सभी के सहयोग से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अच्छा चला और जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में उन्हें संबल मिला | प्रशिक्षण कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा  |

प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थी महिलाओं के साथ भोजन कार्यक्रम में अलट्रीमैट्रिक की प्रभाव टीम व संस्था के कार्यकर्ताओ द्वारा स्वरुचि भोज कर महिलाओं ने सिलाई मशीन लेकर अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान किया | सभी का धन्यवाद ज्ञापित संस्थान के कार्यकर्ता मनीष मिटावा और रामबाबू ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments