उपभोक्ता सुरक्षा संगठन द्वारा गुप्ता का हुआ अभिनन्दन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) उपभोक्ता सुरक्षा संगठन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) राजस्थान सरकार के समन्वयक एवं पूर्व ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता के संगठन द्वारा सलाहकार मंडल में सदस्य नियुक्त होने पर अभिनंदन किया गया। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी के नेतृत्व में गुप्ता का अभिनन्दन शॉल, माला एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट कर किया गया, जो उनके योगदान और सेवा की भावना का सम्मान है। डॉ. गांधी ने गुप्ता की नियुक्ति पर हर्ष जताया और संगठन को उनके मार्गदर्शन से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आशा व्यक्त की।

इस गरिमामयी अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, प्रदेश जिला अध्यक्ष ऋषि सुखवाल, जिला सचिव उत्तम विजयवर्गीय, जिला संयोजक अशोक एवं वूमेन सेल अध्यक्ष अल्पना बोहरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम  के दौरान उपभोक्ता सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। वर्तमान में खाद्य उत्पादों में मिलावट, ऑनलाइन ठगी, बैंक ओटीपी धोखाधड़ी जैसी समस्याओं से उपभोक्ता प्रताड़ित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होने से वे इन धोखाधड़ियों का शिकार बन रहे हैं। संगठन ने इन चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें खासकर बच्चों और युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

डॉ. गांधी ने जानकारी दी कि संगठन अब स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि युवा पीढ़ी को उपभोक्ता अधिकारों और धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी जा सके। के.के. गुप्ता ने उपभोक्ता हित में इस पहल की सराहना की और संगठन के साथ मिलकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  गुप्ता के मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी और समाज में उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments