जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उत्तर प्रदेश (संस्कार सृजन) नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले की युवा कवियित्री, लेखिका तथा प्रोफेसर डॉ. रानी शुक्ला "कादंबरी" को सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे शिक्षिका पद पर पदस्थ होते हुए काव्य सृजन में क्रियाशील हैं।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित की गई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नेपाल भारत मैत्री अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में "नेपाल भारत मैत्री अंतर्राष्ट्रीय"सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ. रानी शुक्ला " कादंबरी "प्रदेश की ख्याति प्राप्त नवोदित लेखिका हैं। इनकी सैकड़ों रचनाएं देश-विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं | साथ ही शिक्षा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों सम्मान भी मिल चुके हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, तंजानिया के 312 रचनाकारों ने भाग लिया था |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.