जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नेपाल (संस्कार सृजन) जिले की प्रसिद्ध कवियित्री, लेखिका तथा प्रोफेसर डॉ.रानी शुक्ला "कादंबरी" को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे शिक्षिका पद पर पदस्थ होते हुए काव्य सृजन में क्रियाशील रहती आईं हैं।
देवनागरी लिपि के सरंक्षण, नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की" वैश्विक हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में "हिंदी काव्य शिरोमणि"मानद सम्मानोपाधि से सम्मानित किया गया है। डॉ. रानी शुक्ला " कादंबरी "प्रदेश की ख्याति प्राप्त नवोदित लेखिका हैं। इनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही शिक्षा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों सम्मान भी मिल चुके हैं।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित वैश्विक हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में 1240 रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से सहभागिता जताई थी जिसमें से उत्कृष्ट 100 रचनाकारों को काव्य लेखन में उत्कृष्ट रचनाकार घोषित कर "हिंदी काव्य शिरोमणि" मानद सम्मानोपाधि से सम्मानित किया गया है। इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने के बाद डॉ. रानी शुक्ला ने अपने साथ साथ न सिर्फ अपने माता-पिता, गुरुजनों, रिश्तेदारों, सभी सहयोगियों के नाम को समाज में गौरवान्वित किया है |
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कह कि किसी भी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने से उसकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। राज्य तथा जिले की सरकारी संस्थाओं को प्रतिभा प्रोत्साहन के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। शब्द प्रतिभा का यह कदम देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। संस्था अपने उल्लेखनीय कार्यों से देश विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुकी है। सभी अग्रज तथा नवोदित हमारे आयोजनों से जुड़ने के लिए उत्सुक रहते हैं।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.