जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) वैश्विक मंच पर हिंदू समाज को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्प विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस समारोह "विराट शक्ति संगम" कार्यक्रम के रूप में मनाया गया |
चौमूं प्रखंड के मंत्री एडवोकेट जितेंद्र सिंह बिजावत ने बताया कि थाना मोड स्थित राजविलास गार्डन में विराट शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसमें कन्हैया ड्रेस प्रतियोगिता, दुर्गा वाहिनी द्वारा शौर्य प्रदर्शन, भजन सत्संग और भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक रहे | उन्होंने सभी हिन्दुओं को एक होने का आव्हान किया | कार्यक्रम में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज, श्री श्री 1008 सागरपुरी महाराज का आशीर्वचन भी प्राप्त हुआ |
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सोहन अग्रवाल, डॉक्टर अमर शर्मा, डॉक्टर रोहित कुमावत, सीए हिमांशु शर्मा, डॉक्टर अशोक सैनी, मुकेश हाटवाल, अशोक गौरा, बंशीधर कुलदीप, शंकर जांगिड़, ओमप्रकाश दुसाद सहित कई लोग मौजूद रहेंगे | कन्हैया ड्रेस प्रतियोगिता में बेस्ट ड्रेस के पुरस्कार के साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.







