जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) गोविंदगढ़ थाना इलाके में नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं की वजह से हो रहे सड़क हादसो की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन, गौ रक्षक दल, टोल प्रशासन ने एक बार फिर दूसरे चरण का अभियान शुरू किया | जिसमें सरगोठ सीकर बोर्डर से ढोढसर, तातेडा मोड होते हुए एनएच 52 पर पुलिस ने टोल प्रशासन और गौ रक्षको की मदद से ट्रेफिक कंट्रोल करते हुए कोरीडोर बनाकर 54 लावारिस गौवंश को पैदल मार्च करते हुए सुरक्षित गौशाला भिजवाया ।
इस अवसर पर श्री कृष्ण गोपाल गौशाला समिति स्याऊ के अध्यक्ष सांवरमल अग्रवाल, सचिव रघुवीरसिंह राठौड, कोषाध्यक्ष रणवीरसिंह, बाबूलाल जांगिड, टाटियावास टोल मैनेजर पवन अग्रवाल, गौशाला एम्बुलेंस कर्मी कालुराम मीणा, गौ रक्षक लोकेश डेनवाल, भगवान सहाय यादव, गुरू सैनी,रोहित कोठोत्या, केशव शर्मा, मदनलाल काकोडिया, अमित झाझरा सहित कई लोग मोजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.








