जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर गोविंदगढ़ ब्लॉक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जाटावाली के शिक्षकों का ग्रामीणों द्वारा साफ़ा व माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के स्टॉफ का सम्मान किया गया है ,जो गौरवान्वित होने वाली बात है।
ग्रामीण राकेश शर्मा ने शिक्षकों के सम्मान में विचार व्यक्त किए। छात्रों द्वारा कक्षा-कक्षों की सजावट कर अपने अपने प्रिय शिक्षकों को उपहार तथा बधाई कार्ड भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक मनीष कुमार पिंगोलिया, लल्लू लाल शर्मा, रचना शर्मा, नम्रता शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, पूजा मीणा, स्वाति शर्मा, अभिभावक युवा नेता राकेश कुमार शर्मा, श्रवण कुमार बुनकर, सुनील कुमार जाट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





