जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलीसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर शिक्षको का मान-सम्मान किया गया| शिक्षक दिवस को प्रधानाचार्य मनोज अटल के सानिध्य में बड़े धूमधाम से मनाया गया|
विद्यालय स्टाफ के समस्त साथियों ने अशोक कुमार वरिष्ठ अध्यापक आलीसर विद्यालय मे कार्यरत निवासी सिंगोद खुर्द को ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान सूची में चयन होने पर माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया|
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





