जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रावला चौक चौमूॅ पर प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने सभी पदाधिकारीयो के साथ संस्था प्रधान प्रधानाचार्य सुमन शर्मा सहित 31 शिक्षकों का दुपट्टा, मोतियों की माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष तिवाडी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है बच्चों का भविष्य शिक्षक के हाथों में होता है।
राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षक बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर उनका मार्ग प्रशस्त करता है। संस्था प्रधान प्रधानाचार्य सुमन शर्मा को सभी पदाधिकारीयो ने शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सी एम सैनी, आयुष प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष डॉ राम प्रकाश शर्मा, प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश रीडर, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष हरिओम शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण लाल शर्मा, जिला संगठन मंत्री पंडित रामस्वरूप शर्मा, चौमूॅ तहसील अध्यक्ष अशोक रेवड़का, चौमूॅ नगर अध्यक्ष डॉ सीताराम कुमावत उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





