सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सदस्य जे.डी.ए. स्व. राजेंद्र मावर की चतुर्थ पुण्यतिथि पर अशोकपुरा, सोडाला स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 125 से अधिक ज़रूरतमंद छात्र-छात्राओं को लेखन पुस्तके व किट भेंट की गई | सभी उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
पुत्र सागर मावर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष उनके पिताजी की जयंती व पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर, भोजन वितरण, शिक्षण सामग्री एवं ज़रूरतमंदों को कपड़े इत्यादि भेंट किए जाते है ।
राजेंद्र मावर एक राजनीतिज्ञ व समाज सेवी थे | उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में शोषित, पीड़ित और वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किए | कोरोना महामारी में भी समाज सेवा करते रहे और उसी दौरान महामारी के शिकार हुए, परंतु अपने अंतिम समय में भी उन्होंने ज़रूरतमंदों को राहत पहुँचाने का काम किया।
मावर ने अपनी राजनीति की शुरुआत एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस से लेकर पार्टी, सरकार व सामाजिक संगठनों में विभिन्न पदो पर रहते हुए कार्य किए व राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के निकटतम व्यक्ति थे और उन्हीं की तरह महात्मा ज्योतिबा फुले, महात्मा गांधी व भीमराव अम्बेडकर को अपना आदर्श मानते हुए अपना जीवन जिया।
इस दौरान आईसीसी ओबीसी विभाग समन्वयक राजेंद्र सेन, स्टेट कॉर्डिनेटर लोकेश सैनी, आरएस देव, जयपुर शहर ज़िला अध्यक्ष नरेंद्र मारवाल, सचिव भर्ती कुमावत, पुष्पा मावर, मदन मोहन सैनी, ईशा सैनी, आलिया सैनी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





