सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हाईवे पर दौड़ते वाहनों की चपेट में आकर दम तोड़ रहे गौवंश को बचाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाए गए "गौवंश को आसरा, दुर्घटनाओं में कमी अभियान" के पिछले दो चरणों की सफलता के पश्चात तीसरा चरण कल चौमूं में आयोजित किया जाएगा | जिसमें कॉरिडोर बनाकर गौवंश को आसपास की गौशाला में पहुँचाया जाएगा |
गौ रक्षक दल अध्यक्ष शेर सिंह कुमावत ने बताया कि कल पुलिस प्रशासन, गौ रक्षक दल, पशुक्रूरता निवारण समिति, टोल प्रशासन, गौशाला संचालक, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रातः 8:15 बजे एनएच 52 भोजलवा कट चौमूं से रींगस तक कॉरिडोर बनाकर गौवंश को आसपास की गौशाला में पहुँचाया जाएगा | साथ ही गौवंश को रिफ्लेक्टिव बेल्ट भी बांधे जाएंगे |
गौ रक्षक दल अध्यक्ष ने बताया कि जयपुर ग्रामीण यातायात एडिशनल एसपी नीलकमल मीणा, पशुपालन विभाग के सयुंक्त निदेशक व पशुक्रूरता निवारण समिति सचिव हनुमान सहाय मीणा, गोविंदगढ़ सीओ राजेश जांगिड़, चौमूं थानाधिकारी प्रदीप शर्मा, गोविंदगढ़ थानाधिकारी हेमराजसिंह गुर्जर, रींगस थानाधिकारी कृष्ण कुमार, अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य के सानिध्य में "गौवंश को आसरा, दुर्घटनाओं में कमी अभियान" के तीसरे चरण की शुरुआत की जाएगी | अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर सम्पर्क किया जा सकता है -9799713170, 8432064558,9511590614.
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





