सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आई क्यू ए सी, नवाचार प्रकोष्ठ, मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट, श्री रामचंद्र मिशन, जयपुर के सौजन्य से "पावर ऑफ थॉट एंड बैलेंस" विषय पर आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन हार्टफुलनेस टीम ने महाविद्यालय की छात्राओं को तनाव मुक्ति, मानसिक स्वच्छता एवं दृढ़ता का स्तर सुधारने की तकनीक की जानकारी दी |
सभी छात्राओं को इसका अभ्यास करवाया, जिसे समस्त प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह व मनोयोग के साथ सीखा। कार्यशाला में हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से शिमला भारद्वाज, मीनू गुप्ता, ज्योति गुप्ता, कृष्णा पवार व राकेश मित्तल ने प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में डॉ. कविता गौतम, डॉ. उषा परनामी, डॉ. मीनाक्षी जैन, डॉ. हंसा लूनायच, डॉ. रीना शक्तावत, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. शाहिना परवीन, शिव सैनी एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






.jpeg)