जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय उदयपुर सेवा केंद्र की संचालिका बीके रीटा बहन ,गोगुंदा सेवाकेंद्र बीके रश्मि बहन, बीके रुही बहन,बीके नैना, बीके धनराज भाई ने गोगुंदा तहसील के काछबा गांव के चारागाह कार्मिकों के साथ शिक्षक दिवस मनाया ।
मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि ब्रह्माकुमारी बहने सभी को ईश्वरीय ज्ञान से सुख शांतिमय जीवन जीने की कला सिखाने के उद्देश्य से गांव गांव जाकर सभी का ईश्वर से मिलन करती है | इसी कड़ी मे आज यह ज्ञान - शिक्षा दिवस (शिक्षक दिवस) मनाया गया जिसके अन्तर्गत गुरु उद्बोधन के साथ सभी को चारागाह भूमि पर आंवला, इमली , जामुन, अमरुद आदि के 25- 25 पौध रोपण हेतु दिये गये ।सरपंच अम्बालाल गमेती ने विश्वास दिलाया कि ये सभी कार्मिक इन पौधों की देखरेख अपने बच्चों की तरह करेंगे और निकट भविष्य मे चारागाह भूमि पर ये वन क्षेत्र बन जायेगा जिसकी छाया व अतिरिक्त उपज का लाभ सभी को मिलेगा।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






