जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ईटावा भोपजी स्थित श्री शिर्डी साईं मंदिर प्रांगण में 16 सितंबर को श्री साईं राम यूथ क्लब के तत्वाधान में श्री परशुराम जी महाराज की छठी पालकी यात्रा का पोस्टर विमोचन साईं मंदिर महंत कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत के सानिध्य में किया गया |
क्लब के उपाध्यक्ष बबलू कुमावत ने बताया कि यह यात्रा ग्राम ईटावा भोपजी श्री शिर्डी साईं मंदिर से मुख्य मार्गो से होती हुई श्री परशुराम मंदिर उदयपुरिया पहुंचेगी । विमोचन के मौके पर अर्जुन घोटाला, साधुराम डौडवाडिया, कानाराम सेन, मुकेश कुमार बुनकर, सुरेश कुमार बुनकर, जितेंद्र सिंह नाथावत, घनश्याम कुमावत ,मालीराम जाट, शिवलाल यादव , धर्मवीर कुमावत, राकेश यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





