जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) स्वास्थान श्री रामानन्द सम्प्रदाय सिद्धपीठ श्री नृसिंह द्वारा मीठाराम जी मंदिर रावजी का हट्टा उदयपुर में पाँच दिवसीय मार्शलआर्ट प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
महंत हर्षितादास ने बताया कि श्रीनौनिधि सेवा संस्थान के सानिध्य में बालक बालिकाओं व महिलाओं को उस्ताद गोरीशंकर वसीटा द्वारा आत्मरक्षार्थ परंपरागत अखाड़ा मार्शलआर्ट, पट्टाबाजी, शस्त्र संचालन, चक्र, लाठी, खड्ग संचालन आदि आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया गया । बालक बालिकाओं व महिलाओं की रुचि को देखते हुए अखाड़ा प्रदर्शन व व्यायाम प्रशिक्षण के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किये जाएंगे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





